धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनकी पिछली हिट फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को कुछ खास पेड प्रीव्यू शो रखे गए, जिनके टिकट बिकने में दर्शकों ने भारी दिलचस्पी दिखाई। प्रीव्यू शो में 21.37 करोड़ रुपये की कमाई sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू शो के लिए पूरे भारत में 4 लाख से ज्यादा टिकट बिके। इन टिकटों से फिल्म ने लगभग 21.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। हिंदी वर्जन ने सबसे अधिक योगदान दिया और लगभग 20 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु वर्जन से लगभग 22 लाख और तमिल वर्जन से करीब 27 लाख रुपये की कमाई हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, औसत टिकट कीमत भारत में लगभग 414 रुपये है। पहले दिन रिकॉर्ड कलेक्शन की उम्मीद ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्री-सेल और दर्शकों की उत्साही प्रतिक्रिया को देखकर धुरंधर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग लगभग 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। पहले पार्ट की सफलता पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई धुरंधर ने देशभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। धुरंधर 2 की कहानी भारतीय जासूस हमजा, जिसे जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है, के इर्द-गिर्द घूमती है।