छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में पहली बार एक अनोखा और शानदार बाइकिंग इवेंट आयोजित होने जा रहा है। ‘गरुड़ा – द राइडर्स क्लब’ द्वारा आयोजित ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ में देशभर से बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन लोग शामिल होंगे। इस खास आयोजन के जरिए न सिर्फ बाइकिंग का रोमांच दिखेगा, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, खानपान और पारंपरिक वेशभूषा से भी लोग रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में राइडर्स को बस्तर के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे यहां के अद्भुत प्राकृतिक नजारों का अनुभव कर सकें। साथ ही राइडर्स यातायात सुरक्षा नियमों के पालन और सुरक्षित राइडिंग के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे। आयोजन में अनुभवी राइडर्स अपने अनुभव साझा करेंगे, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां: बाइक शो एवं प्रदर्शनी – अलग-अलग ब्रांड की आकर्षक मोटरसाइकिलों का प्रदर्शन राइडिंग स्टंट शो – प्रोफेशनल राइडर्स द्वारा रोमांचक परफॉर्मेंस पुरस्कार समारोह सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड बाइक सर्वश्रेष्ठ विंटेज बाइक सर्वश्रेष्ठ सुपरबाइक बस्तर टैलेंट शोकेस – स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को मंच सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल – बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद यह आयोजन न केवल बाइक प्रेमियों के लिए एक बड़ा मंच होगा, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर भी बनेगा। दिनांक: 4 अप्रैल 2026 पंजीकरण के लिए संपर्क करें:6263437809, 7240839494 Post navigation BREAKING NEWS| रायपुर में चलती गाड़ी में भीषण आग: गैस सिलेंडर फटने से एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप BREAKING NEWS | अभनपुर के भरेंगाभाटा में जमीन के नीचे मिला शव, हाथ-पैर बाहर दिखने से फैली दहशत