छत पर आम के पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, पढ़ाई से दूर और गलत संगत ने बिगाड़ी राह

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसने पूरे मोहल्ले को गहरे मातम में डुबो दिया। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले मासूम छात्र अरविंद पटेल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका मिला, जिसे देखकर परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

बताया जा रहा है कि अरविंद पिछले कुछ समय से भीतर ही भीतर टूट रहा था। पढ़ाई से उसका मन हट गया था और वह पिछले दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। परिजनों का कहना है कि वह गलत संगत में पड़ गया था और नशे की लत में फंसता जा रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह हालत उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर देगी।

घटना के बाद घर का माहौल पूरी तरह से शोक में डूब गया है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे को उन्होंने बड़े सपनों के साथ पाला था, आज उसी की अर्थी उठने से उनका पूरा संसार उजड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *