जशपुर। जिले में नेशनल हाईवे-43 पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार गांव की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पत्थलगांव सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। JOHARPOST.IN Post navigation रायपुर ब्रेकिंग: बस्तर को बड़ी राहत, 2 साल बाद फिर शुरू हुई हवाई सेवा ‘बेटा ठीक होकर आएगा’… लेकिन आई मौत की खबर!