बस्तर। नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन के अंतिम दिन सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 25 नक्सलियों ने बस्तर आईजी के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की।

आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिला और 13 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

यह कार्रवाई माओवादी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी के रूप में देखी जा रही है। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने भारी मात्रा में नकदी और सोना भी सौंपा। सुरक्षा बलों ने 2 करोड़ 90 लाख रुपए कैश और करीब 7.20 किलोग्राम सोना (लगभग 11.16 करोड़ रुपए) जब्त किया है।

इसके साथ ही एलएमजी, एके-47, एसएलआर और इंसास समेत कुल 93 घातक हथियार भी नक्सलियों ने जमा किए।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह आत्मसमर्पण नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका है। वहीं सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *