नाबालिग लड़के के साथ होटल में महिला ने किया अनाचार! पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
कबीरधाम। कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने नाबालिग बालक के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी (नाबालिग बालक) की शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी महिला से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें होती रहीं। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया। वहां उसे भावनात्मक दबाव और मानसिक प्रलोभन देकर यौन शोषण किया गया।

घटना के बाद आरोपी महिला ने नाबालिग को धमकाया और डराया, जिसके कारण वह तुरंत शिकायत नहीं कर सका। बाद में हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कबीरधाम पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पॉक्सो अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

JOHARPOST.IN

ये भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *