क्रेशर खदान में हाइवा से कुचलकर महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनहरदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। क्रेशर खदान में काम के दौरान हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रामपुर निवासी जामुन बाई के रूप में की गई है। घटना के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और खदान प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Post navigation VIDEO देखें : रायपुर में दो जगह आग से हड़कंप: खमतराई के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट जली, भनपुरी के बंद तंबाखू गोदाम में भी भड़की आग छत्तीसगढ़ में नई तरह का नशा एंट्री! पुलिस ने किया बड़ा खुलासा