3 किलो गांजा जब्त, हाइड्रोपोनिक गांजा भी मिला जो ज्यादा नशीला

दुर्ग। जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है, जो हाई THC के कारण ज्यादा नशीला माना जाता है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई के रुआबांधा क्षेत्र में बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम के पास कुछ लोग गांजा बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में 2 किलो गांजा और 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2 किलो सामान्य गांजा और 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा चिलम और रोलिंग पेपर भी जब्त किए गए हैं।

भिलाई के रहने वाले हैं आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम साहु और यश विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो भिलाई के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ भिलाई नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(ए) और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस हाई-टेक गांजे के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।


क्या होता है हाइड्रोपोनिक गांजा?

यह एक आधुनिक खेती तकनीक है, जिसमें पौधों को बिना मिट्टी के, पानी और पोषक तत्वों के घोल में उगाया जाता है। इस तरीके से तैयार गांजा ज्यादा ताकतवर होता है और कम समय में अधिक उत्पादन देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *