रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। यह साजिश इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में रची जा रही थी, जहां कुछ युवक उनकी फोटो शेयर कर आपत्तिजनक और आपराधिक बातें कर रहे थे। कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी मामले का खुलासा तब हुआ जब इस ग्रुप की चैट निवेदिता तक पहुंची। चैट में आरोपियों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की योजना जैसी गंभीर बातें भी लिखीं। निवेदिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की और इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप नशा मुक्ति के नाम पर संचालित किया जा रहा था। लेकिन इस ग्रुप में शामिल कुछ लड़के निवेदिता मंडावी को निशाना बनाकर आपत्तिजनक चैट कर रहे थे। करीब दो महीने पहले लीक हुई चैट में सामने आया कि आरोपी खुलेआम उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रच रहे थे। इस खुलासे के बाद मामला गंभीर हो गया। पुलिस की कार्रवाई निवेदिता के भाई के अनुसार, इस मामले में केशकाल थाने में FIR दर्ज की गई। थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है सभी आरोपी केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के रहने वाले हैं आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है सोशल मीडिया पर गुस्सा इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग निवेदिता के समर्थन में वीडियो बना रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि निवेदिता मंडावी बस्तर की ट्राइबल संस्कृति को अपने कंटेंट के जरिए दिखाती हैं, लेकिन उन्हें ही इस तरह निशाना बनाया जाना बेहद शर्मनाक है। Post navigation CDS और NDA परीक्षा का बिग अपडेट, समय से पहले पहुंचना क्यों जरूरी CG CRIME :4 बदमाश, 1 परिवार और खौफनाक रात… रायपुर में बढ़ता अपराध,अगर आप रायपुर में रहते हैं, क्या आप खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं? कमेंट में जरूर बताएं