दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट की घटना में एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा की है। जानकारी के अनुसार, मृतक शंभू निषाद लंबे समय से गुजरात में रह रहा था और हाल ही में अपने गांव लौटा था। इसी दौरान उसका गांव के ही संतोष यादव और रोहित यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने शंभू के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाथ, मुक्के और लात से शंभू की जमकर पिटाई की, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 13 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर थाना अंडा में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र से और रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। Post navigation 13 साल बाद खुला भर्ती घोटाला! हाईकोर्ट ने एक झटके में रद्द की नियुक्ति महिला आरक्षण : 33% आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज, साय ने किया समर्थन का आह्वान