बिलासपुर में लॉ स्टूडेंट की संदिग्ध आत्महत्या: पिता की डांट और शादी का दबाव बना वजह? बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लॉ सेकेंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दृष्टि गुप्ता (20) के रूप में हुई है, जो रायगढ़ की रहने वाली थी और पिछले दो साल से कोनी थाना क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, 14 अप्रैल की सुबह उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां छात्रा फंदे पर लटकी मिली। रात दोस्तों के साथ थी, सुबह लौटते ही उठाया कदम जानकारी के अनुसार, सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद दृष्टि की परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद वह दोस्तों के साथ बाहर घूमने चली गई और रात भर उनके साथ रही। मंगलवार सुबह जब वह वापस कमरे पर लौटी, तब उसकी अपने पिता से फिर बात हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास की छात्राओं को संदेह हुआ और उन्होंने रूम मालिक व पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ते ही सामने आया खौफनाक मंजर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया, जहां अंदर छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शादी का दबाव भी बना कारण? मौके पर मौजूद सहपाठियों ने पुलिस को बताया कि दृष्टि के परिजन उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं थी। वहीं, पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह स्वभाव से काफी गुस्सैल थी। कोनी थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पढ़ाई को लेकर पिता की फटकार और शादी के दबाव को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। Post navigation महिला आरक्षण : 33% आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज, साय ने किया समर्थन का आह्वान साय कैबिनेट का बड़ा धमाका: महिलाओं के नाम आधे दाम में जमीन! 50% छूट से मचा हड़कंप, जानिए बाकी 9 फैसलों में क्या-क्या बदला