अर्टिगा कार बनी ‘गांजा एक्सप्रेस’, रास्ते में ही पकड़ी गई करोड़ों की खेप बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने 245 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपए बताई जा रही है। NH पर घेराबंदी कर पकड़ी गई कारपुलिस को 17 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा (CG 04QD 7255) में भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने नेशनल हाईवे पर नवापारा चौक भेड़ी मुंडा के पास घेराबंदी कर दी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 245 किलो गांजा बरामद हुआ। 1.30 करोड़ से ज्यादा की कुल जब्तीपुलिस ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपए है। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई मारुति अर्टिगा कार (लगभग 8 लाख रुपए) को भी जब्त किया गया है। इस तरह कुल जब्ती की कीमत 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। मध्यप्रदेश का आरोपी गिरफ्तारकार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिसपुलिस अब इस पूरे मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका संचालन कहां से किया जा रहा था। Post navigation 18 अप्रैल को पूरी तरह बंद होंगे स्कूल! क्या आपके बच्चे की पढ़ाई पर पड़ेगा असर? बड़ा अपडेट : DA 60% होते ही कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब सैलरी में कितना उछाल?