जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खुद को चमत्कारी बाबा बताने वाले एक ढोंगी व्यक्ति की करतूत सामने आई है। आरोपी ने महिला को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसने महिला की फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर अश्लील सामग्री भी वायरल कर दी। पदयात्रा के दौरान बनाया भरोसाजानकारी के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी भगवा वस्त्र पहनकर एक गांव में पहुंचा और खुद को सिद्ध पुरुष बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने लगा। इसी दौरान महिला अपनी परिचित के साथ उससे मिलने पहुंची। आरोपी ने हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और संपर्क के लिए मोबाइल नंबर ले लिया। बाजार में बुलाकर बहलाया, फिर साथ ले गयाकुछ दिन बाद आरोपी ने महिला को स्थानीय बाजार में बुलाया और प्रसाद देने के बहाने विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसे अपने साथ चलने के लिए तैयार किया और दूसरे शहर ले गया। वहां एक होटल में ठहरकर इलाज के नाम पर कई बार जबरदस्ती की। छोड़कर भागा, फिर शुरू किया ब्लैकमेलकुछ दिनों बाद आरोपी महिला को वापस छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद फोन के जरिए लगातार परेशान करता रहा। जब महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए। दूसरे राज्य से आरोपी गिरफ्तारपीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दूसरे राज्य तक पहुंची। वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। Post navigation बड़ा अपडेट : DA 60% होते ही कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब सैलरी में कितना उछाल? ED का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में विवेक अग्रवाल, दुर्ग में चतुर्भुज राठी और भिलाई में गोविंद मंडल के ठिकानों पर रेड