चॉकलेट का लालच… सुनसान की ओर ले जा रहा था दरिंदा, 5 साल की मासूम को ग्रामीणों ने बचाया; पकड़ा गया तो गुस्से में टूट पड़े लोग भिलाई। एक बार फिर मासूम की इज्जत पर हमला करने की कोशिश ने पूरे इलाके को हिला दिया। 5 साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर एक युवक उसे सुनसान झाड़ियों की ओर ले जा रहा था। लेकिन किस्मत और गांव वालों की नजर ने इस बार दरिंदगी को होने से पहले ही रोक दिया। कुछ सेकंड की देरी… और सब खत्म हो सकता था शनिवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी धीरे-धीरे उसे बहलाते हुए अपने साथ ले जाने लगा। गांव के कुछ लोगों को शक हुआ—उन्होंने पीछा किया। जैसे ही सच्चाई सामने आई, लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अगर कुछ मिनट और देर हो जाती, तो शायद एक और दर्दनाक खबर सामने होती। गुस्से में फट पड़े ग्रामीण, मौके पर ही सजा मासूम को सुरक्षित छुड़ाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी को पकड़कर बीच गांव में बैठाया गया। किसी ने थप्पड़ मारा, किसी ने बाल पकड़कर जमीन पर पटका… फिर लात-घूंसे बरसने लगे। कुछ ही मिनटों में आरोपी की सारी हैवानियत लोगों के गुस्से के सामने टूट गई। पुलिस बोली—रेप नहीं हुआ, लेकिन इरादा खतरनाक था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने साफ कहा—दुष्कर्म नहीं हुआ, लेकिन कोशिश बेहद गंभीर थी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मां नहीं… मितानिन की गोद में पल रही है मासूम इस पूरी घटना को और भी दर्दनाक बनाता है बच्ची का हाल। उसकी मां नहीं है और पिता बाहर काम करते हैं। एक मितानिन ही उसकी देखभाल कर रही है। 14 दिन पहले भी हुई थी दरिंदगी… क्या नहीं रुक रहे ऐसे अपराध? सिर्फ दो हफ्ते पहले ही इसी जिले में एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ था। आरोपी ने उसे बोरी में भरकर फेंक दिया था। लगातार हो रही घटनाएं एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं—क्या हमारे बच्चे सच में सुरक्षित हैं? Post navigation Kawardha Breaking:प्यार, भरोसा और फिर धोखा…“शादी करूंगा” कहकर बनाए संबंध…सफेद कुर्ते की छवि हुई तार-तार! …बारात से पहले पहुंचा जेल…अंदर की पूरी जानकारी, हर एंगल से खुलासा… पढ़िए JoharPost.in पर 40 साल की महिला और 25 साल के युवक…गांव छोड़ 45 किमी दूर पहुंचे… पढ़ें और जानें क्या हुआ