जगदलपुर/मलकानगिरी। छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा के मलकानगिरी-कोरापुट बेल्ट में पुलिस ने बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। घने जंगलों के बीच चल रही एक ‘मोबाइल हशीश फैक्ट्री’ को ध्वस्त करते हुए करीब 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सटीक इनपुट पर सर्जिकल ऑपरेशन कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चित्रकोंडा इलाके में यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से 50 किलो गांजा और ऑयल बनाने के आधुनिक उपकरण भी बरामद हुए। जंगल में चल रही थी हाईटेक ‘मोबाइल यूनिट’ पुलिस के मुताबिक यह कोई साधारण तस्करी नहीं थी। तस्करों ने जंगल के भीतर ऐसी यूनिट तैयार की थी, जिसे जरूरत पड़ने पर कुछ ही मिनटों में समेटकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता था। यहां गांजे को प्रोसेस कर बड़े पैमाने पर हशीश ऑयल तैयार किया जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ाव के संकेत प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तैयार हशीश ऑयल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी। हालांकि पुलिस की दबिश से पहले ही तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। ‘असली आका’ अब भी फरार पुलिस को शक है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे बड़ा संगठित गिरोह है, जिसके मुख्य सरगना अभी पकड़ से बाहर हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। Post navigation VIDEO: सूरजपुर में 4 दंतैल हाथियों की एंट्री, खेत रौंदते कैमरे में कैद कवर्धा हादसा: एक पल में उजड़ गए 4 घर…शादी से पहले ही मातम में बदला सफर, पढ़िए पूरी खबर