अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बंदी को दस्त की शिकायत थी, जिसकी हालत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की हत्या के मामले में काट रहा था सजा जानकारी के मुताबिक, एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरू निवासी शिव प्रसाद (50) अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। वर्ष 2021 में न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पहले उसे मनेंद्रगढ़ जेल में रखा गया था, बाद में उसे केंद्रीय जेल अंबिकापुर शिफ्ट कर दिया गया था। दस्त से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है कि 2 मई को शिव प्रसाद को दस्त की शिकायत हुई। शुरुआत में जेल अस्पताल में उसका इलाज किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर रविवार को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी के बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान मौत, परिजन पहुंचे अस्पताल सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अंबिकापुर पहुंच गए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। जेल प्रबंधन का दावा – अन्य बंदी सुरक्षित जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल अन्य किसी बंदी में उल्टी-दस्त की शिकायत नहीं है। गर्मी और मौसम में बदलाव को देखते हुए सभी बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। Post navigation CyberFraud : “मैं डॉ. दवे बोल रहा हूं…” और फिर शुरू हुआ ठगी का खेल, लोग हुए हैरान नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी : सरकारी मुहर और डिजिटल सिग्नेचर का खेल, बेरोजगारों को बनाया शिकार