रायपुर में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला टीम, जिम्बाब्वे से होंगे 3 टी20 मुकाबले ICC टूर्नामेंट से पहले BCCI का बड़ा प्लान, रायपुर में सीरीज रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को पहली बार महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी मिलने जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच अक्टूबर में 6 मैचों की बाइलेटरल सीरीज खेली जाएगी। इसमें 3 टी20 मुकाबले रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। पहली बार रायपुर में महिला इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार रायपुर में कोई इंटरनेशनल मैच खेलेगी। वहीं जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम भी पहली बार भारत दौरे पर आ रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबले सिर्फ ICC टूर्नामेंट और क्वालिफायर में ही हुए हैं। पहली बार दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने जारी किया पूरा शेड्यूल गुरुवार को BCCI ने सीरीज का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया। टी20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। तीनों टी20 मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे, जबकि वनडे सीरीज के सभी मैच बड़ौदा में आयोजित होंगे। ICC टूर्नामेंट की तैयारी पर फोकस आने वाले ICC टूर्नामेंट को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। 2027 में श्रीलंका में महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लगातार ज्यादा बाइलेटरल सीरीज आयोजित कर रहा है ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा मैच प्रैक्टिस और अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिल सके। टी20 सीरीज का शेड्यूल पहला टी20 – 16 अक्टूबर, रायपुर दूसरा टी20 – 18 अक्टूबर, रायपुर तीसरा टी20 – 20 अक्टूबर, रायपुर वनडे सीरीज का शेड्यूल पहला वनडे – 23 अक्टूबर, बड़ौदा दूसरा वनडे – 25 अक्टूबर, बड़ौदा तीसरा वनडे – 28 अक्टूबर, बड़ौदा क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह रायपुर में महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले होने की खबर के बाद क्रिकेट फैंस में उत्साह बढ़ गया है। इससे पहले यहां पुरुष टीम के कई बड़े मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन महिला टीम का यह पहला इंटरनेशनल दौरा होगा। Post navigation वायरल VIDEO : 35 लड़कियां झारखंड में फंसीं! नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर ले जाया गया पंडरिया में विकास का दावा फेल : 4 साल के मासूम के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, हादसे ने झकझोरा