महासमुंद। रायपुर के मंदिर हसौद के निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे समेत 4 लोगों को मोनेट कंपनी के ऑपरेटर भुवनेश्वर यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 22 मई की रात मंदिर हसौद में शराब पीने के दौरान भुवनेश्वर यादव और पार्षद नोहर दास रात्रे के बीच पानी की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पार्षद अपने साथियों अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे के साथ भुवनेश्वर को कार में बैठाकर महासमुंद ले गया। वहां तीनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने नांदगांव निवासी श्रवण जांगड़े की मदद से शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया। गुमशुदगी जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Post navigation विधायक पर मारपीट के आरोप के बाद भड़के तहसीलदार, छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा अधिकारी हड़ताल पर धमतरी में रेत खनन के दौरान 10 से अधिक मानव कंकाल बाहर आए, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रशासन ने रद्द की अनुमति ! देखें VIDEO