मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पहले कार्यकाल में उन्हें राज्यमंत्री के रूप में साथ काम करने का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। वहीं उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली रही है कि हर विशेष अवसर पर सरकार जनता के सामने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। इस बार भी सरकार अपने 12 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। Post navigation छत्तीसगढ़ उपचुनाव परिणाम 2026: कांग्रेस 6 सीटों पर विजयी, भाजपा के खाते में 3 सीटें, जिस गांव में था नक्सलियों का दबदबा, वहीं ग्रामीणों ने खुद ढहा दिया उनका स्मारक!