गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोटमीकला के साप्ताहिक हाट बाजार में 26 मई 2026 की शाम ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी उनका सोना-चांदी से भरा बैग लूटना चाहते थे। विरोध करने पर मुख्य शूटर मनीष मंडल उर्फ राहुल ने देसी कट्टे से गोली चला दी, जिससे प्रदीप सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। खुशीराम साहू ने रची थी पूरी साजिश पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात का मास्टरमाइंड खुशीराम साहू था। उसने अपने भतीजे राजाराम साहू और दामाद श्रेयांश शुक्ला के साथ मिलकर प्रदीप सोनी की रेकी की और लूट की योजना तैयार की। इसके बाद बिहार और झारखंड से शूटर बुलाए गए। बिहार-झारखंड से बुलाए गए थे शूटर खुशीराम साहू के संपर्क में रहने वाले मनीष मंडल उर्फ राहुल, सुजीत उर्फ राजू दास और संतोष दास को वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था। तीनों ने मिलकर लूट की कोशिश की और विरोध होने पर प्रदीप सोनी की हत्या कर दी। वारदात के बाद किया गया लूट के माल का बंटवारा घटना के बाद आरोपी देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे। यहां लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों का आपस में बंटवारा किया गया। इसके बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। सबसे पहले खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार किया गया। बाद में बिहार और झारखंड में दबिश देकर मनीष मंडल उर्फ राहुल, सुजीत उर्फ राजू दास और संतोष दास को पकड़ा गया। जांच में श्रेयांश शुक्ला की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। हथियार, सोना-चांदी और वाहन बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, 40 ग्राम सोना, करीब साढ़े चार किलो चांदी, सात मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार बरामद की है। सभी आरोपी भेजे गए जेल पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी भी जारी है। Post navigation ‘शादी करूंगा’ कहकर बनाया संबंध!…चावल देखकर भाग्य बताने वाले बाबा की खुली कुंडली…देखें VIDEO दंतेवाड़ा में लापता 2 साल की बच्ची सकुशल बरामद, वैन सवार फेरीवालों पर संदेह