जोहर पोस्ट डेस्क | राजनांदगांव राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगट्टा स्थित एक रिसॉर्ट में 18 जून को हुई युवती की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, भिलाई निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी अपने दोस्तों के साथ मनगट्टा स्थित रिसॉर्ट में पार्टी मनाने पहुंची थी। इसी दौरान वह रिसॉर्ट के बाथरूम में बेहोश अवस्था में मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की। युवती के परिजनों, दोस्तों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए। प्रारंभिक जांच और मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी, छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राजनांदगांव सीएसपी एलेक्जेंडर किरो ने बताया कि मामले में संबंधित सभी लोगों से पूछताछ की गई है। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी नहीं मिली है, इसलिए विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा। https://x.com/johar_post/status/2068632919296643118 Post navigation गॉडज़िला एल-नीनो का खतरा! उदंती-सीतानदी की 800 झिरियाएं बनीं वन्यजीवों की जीवनरेखा…ट्रैप कैमरे में कैद मस्ती करते दिखे हाथी और शावक राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर के कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे, कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, पढ़िए क्यों है यह दौरा महत्वपूर्ण