पंडरिया (कबीरधाम)। जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र के ग्राम चारभाठा खुर्द में लंबे समय से बनी हुई बिजली और पानी की समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों की मांग और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गांव में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से चारभाठा खुर्द के ग्रामीण बिजली की अनियमित आपूर्ति और उससे प्रभावित पेयजल व्यवस्था को लेकर परेशान थे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति रवि शंकर चंद्रवंशी को अवगत कराया। शिकायत मिलते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग और क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा के समक्ष रखा।ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक भावना बोरा ने त्वरित पहल की और बिना किसी विलंब के गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पूरी कराई। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद अब गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू होने लगी है, जिससे पेयजल व्यवस्था में भी सुधार आया है और ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगने पर खुशी जताते हुए विधायक भावना बोरा और सभापति रवि शंकर चंद्रवंशी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से दैनिक जीवन काफी आसान हो गया है। बता दें कि सभापति रवि शंकर चंद्रवंशी अपने जनपद पंचायत क्षेत्र में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार सक्रिय हैं। जहां भी ग्रामीणों से समस्या की शिकायत मिलती है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का प्रयास करते हैं। वहीं विधायक भावना बोहरा भी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दे रही हैं। इस अवसर पर सभापति रविशंकर चंद्रवंशी, पूर्व सरपंच बिसेन चंद्रवंशी, गोपी चंद्रवंशी, पांचू बलराम चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। ट्रांसफार्मर स्थापना और ग्रामीणों की समस्या के समाधान में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Post navigation ISI कनेक्शन का शक: विदेशी नंबर, करोड़ों का लेनदेन और गिरफ्तारी… आखिर कौन है सेवक सिंह? आदिवासी आंदोलन : हिल गया धमतरी, प्रशासन की सारी तैयारी धरी रह गई!…टापू बन जाते हैं गांव, फिर भी नहीं बनी सड़क… धमतरी से सामने आई बड़ी तस्वीर