महासमुंद में युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप, 20 जून से थी लापता महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान ग्राम झारा निवासी श्याम लाल टण्डन की पुत्री कु. भारती टण्डन (18 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार कु. भारती टण्डन 20 जून की सुबह घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान उसका शव एक नाले में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर खल्लारी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। Post navigation आदिवासी आंदोलन : हिल गया धमतरी, प्रशासन की सारी तैयारी धरी रह गई!…टापू बन जाते हैं गांव, फिर भी नहीं बनी सड़क… धमतरी से सामने आई बड़ी तस्वीर खर्वे गांव की 8 रहस्यमयी मौतों का खुलासा! आरोपी रामसहाय जायसवाल गिरफ्तार, 9 FIR दर्ज, गांव में उबाल