सरगुजा में उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप। अश्लील वीडियो दिखाकर बलात्कार, धमकी और पैसे का लालच देने का मामला। पुलिस ने दर्ज किया POCSO केस, आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा (छत्तीसगढ़), उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल पर 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता 7वीं कक्षा की छात्रा है और उपसरपंच के घर सुबह-शाम काम करती थी।

पीड़िता के अनुसार, 20 जुलाई को शाम के समय काम के दौरान तरुण जायसवाल ने उसे कमरे में ले जाकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और बलात्कार किया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद रात करीब 11 बजे बड़ी बहन पीड़िता को लेने पहुंची तो वह घर लौटी। पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई।

पैसे का लालच और धमकी
21 जुलाई को आरोपी ने रिश्तेदारों के पास पैसों का ऑफर भेजा और रिपोर्ट न करने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। 22 जुलाई को करीब 100 ग्रामीणों के साथ पीड़िता के रिश्तेदार कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने तरुण जायसवाल के खिलाफ बीएनएस धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी को अंबिकापुर के चोपड़ापारा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। जांच जारी है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े