अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के से एक बेहद चौंकाने वाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से 11 नाबालिग लड़के खिड़की की ग्रिल उखाड़कर फरार हो गए। इनमें कई नाबालिग हत्या, दुष्कर्म, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में बंद थे। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पूरे शहर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी कर दी गई है और फरार नाबालिगों की तलाश तेज कर दी गई है। तेज बारिश और अंधेरे का उठाया फायदा जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अंबिकापुर में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिजली भी गुल हो गई। अंधेरे और खराब मौसम का फायदा उठाते हुए 11 नाबालिगों ने अपने बैरक की खिड़की का ग्रिल उखाड़ दिया। खिड़की से बाहर निकलने के बाद सभी नाबालिग संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर फरार हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्य गेट पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन उन्हें इस पूरी घटना की भनक तक नहीं लगी। एक घंटे बाद कर्मचारियों को लगी भनक बताया जा रहा है कि नाबालिगों के फरार होने की जानकारी कर्मचारियों को लगभग एक घंटे बाद मिली। जब बैरक की जांच की गई तो 11 लड़के गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और संप्रेक्षण गृह प्रबंधन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हत्या, रेप और लूट जैसे गंभीर मामलों में थे बंद बाल संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर मनीष कुशवाहा के अनुसार, रात के भोजन के बाद बच्चे अपने-अपने कमरों में चले गए थे। कुछ बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बिजली चली गई और तेज बारिश शुरू हो गई। मौके का फायदा उठाकर 11 नाबालिग भाग निकले। ये सभी सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन्हें चोरी, लूट, दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। पुलिस ने शहरभर में की नाकाबंदी घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित ठिकानों पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फरार नाबालिगों के गृह जिलों की पुलिस को भी सूचना भेज दी गई है। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है ताकि उनकी संभावित लोकेशन का पता लगाया जा सके। अंबिकापुर | शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से 11 नाबालिग लड़के खिड़की की ग्रिल उखाड़कर फरार हो गए। इनमें कई नाबालिग हत्या, दुष्कर्म, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में बंद थे।#Ambikapur #Chhattisgarh #BreakingNews #JuvenileHome #11MinorsEscaped #CrimeNews #GandhinagarPolice pic.twitter.com/adY43Mo49N— JOHARPOST.IN (@johar_post) June 24, 2026 Post navigation लोहागढ़ किले की खाई में मिला कारोबारी का शव, जांच में खुला बड़ा रहस्य “छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, लेकिन फसलों की चिंता बरकरार… पढ़िए पानी की कमी पर पूरी रिपोर्ट”