रायपुर: छत्तीसगढ़ में रसोई गैस (एलपीजी) की जमाखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने राज्यभर में 102 स्थानों पर छापेमारी कर 741 गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और इसकी नियमित निगरानी की जा रही है।

मुख्य सचिव विकास शील की समीक्षा बैठक के बाद 13 मार्च को राज्य स्तरीय नियंत्रण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया। केंद्रीय खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी राज्यों को बताया कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार है और जमाखोरी तथा कालाबाजारी पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

अब तक रायपुर जिले से 392 और बिलासपुर से 130 सिलेंडर जब्त किए गए। प्रदेश में 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और राज्य के 540 वितरकों को नियमित रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति 2,465 पंपों के माध्यम से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *