गुरुचरण सिंह होरा पर फिर जताया भरोसा, यूनियन क्लब की नई टीम तैयार

वर्ष 2026-31 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. अतुल शुक्ला बने सचिव; क्लब के आधुनिकीकरण और सदस्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग चौक स्थित ऐतिहासिक यूनियन क्लब की वार्षिक आम सभा शनिवार को सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जीएस भांबरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्लब के बड़ी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्लब के विकास, वित्तीय व्यवस्था, आगामी योजनाओं और संगठन को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यूनियन क्लब वर्ष 1902 से रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहा है। आजादी से पहले स्थापित यह क्लब समय के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ है। वर्तमान में क्लब में लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और स्वीमिंग पूल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सदस्यों के लिए आधुनिक जिम की सुविधा भी मौजूद है।

क्लब के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा

वार्षिक आम सभा में क्लब की लीज और एनओसी से जुड़े विषयों के साथ लंबित सदस्यता शुल्क और बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा हुई। इसके अलावा जीएसटी एवं कॉरपोरेशन टैक्स के भुगतान, क्लब परिसर में मरम्मत एवं विकास कार्य तथा बार और रेस्टोरेंट के संचालन को बेहतर बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

क्लब के विकास में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

गुरुचरण सिंह होरा फिर बने अध्यक्ष

सभा के दौरान वर्ष 2026-31 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की चुनाव प्रक्रिया भी पूरी की गई। चुनाव अधिकारी समीर खान की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

गुरुचरण सिंह होरा को एक बार फिर यूनियन क्लब रायपुर का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं डॉ. अतुल शुक्ला को सर्वसम्मति से सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

सदस्य हितों और आधुनिकीकरण पर रहेगा फोकस

अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने के बाद गुरुचरण सिंह होरा ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे यूनियन क्लब परिवार का है।

उन्होंने सदस्यों के विश्वास और सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही। होरा ने क्लब के आधुनिकीकरण, सुविधाओं के विस्तार और सदस्य हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार करने के साथ यूनियन क्लब को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शामिल करने के लिए नई कार्यकारिणी मिलकर काम करेगी।

वर्ष 2026-31 की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष: गुरुचरण सिंह होरा
सचिव: डॉ. अतुल शुक्ला

उपाध्यक्ष

  • विजय अग्रवाल
  • धर्मपाल कलश
  • राज थौरानी
  • सुरेश कुकरेजा

संयुक्त सचिव

  • नरेश चंद्र गुप्ता
  • प्रकाश कलश
  • गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा
  • तरणजीत सिंह होरा

कोषाध्यक्ष

  • चरणजीत सिंह ओबेरॉय

कार्यकारिणी सदस्य

  • अशोक खूबचंदानी
  • रविंदर विंकी दत्ता
  • मंशा मेंघानी
  • प्रदीप मथानी
  • राजेश वासवानी
  • अभिजीत मिश्रा
  • अब्बास अली
  • हरदीप हयर

एसोसिएट उपाध्यक्ष

  • मनोज गंगवानी
  • राजेश चतरथ

एसोसिएट संयुक्त सचिव

  • अवतार जुनेजा
  • सुनील सुराणा
  • किशोर खेतपाल

एसोसिएट कार्यकारिणी सदस्य

  • ऋषि कुमार बंछोर
  • विजय विश्वकर्मा
  • ऋषि राज सिंघानिया
  • कल्याण सिंह ठाकुर

चुनाव अधिकारी: समीर खान

कार्यक्रम का मंच संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन डॉ. अतुल शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *