डेस्क रिपोर्ट | JOHARPOST.IN पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ी सैन्य घटना सामने आई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने दुनिया के सबसे आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 Lightning II को निशाना बनाया है। यह पहली बार है जब किसी देश ने इस अत्याधुनिक विमान पर हमला करने का दावा किया है। ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 2:50 बजे मध्य ईरान के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी F-35 पर मिसाइल दागी गई। IRGC ने दावा किया कि हमले के बाद विमान के क्रैश होने की संभावना बहुत अधिक है। हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को आंशिक रूप से स्वीकार किया है। United States Central Command (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि विमान पर हमला जरूर हुआ, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कर ली। पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और घटना की जांच जारी है। अमेरिका को भारी नुकसान – ईरान का दावा ईरान ने युद्ध के दौरान अमेरिका को बड़े नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। IRGC के अनुसार: अब तक 16 अमेरिकी सैन्य विमान नष्ट 10 MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराए गए ड्रोन, रडार और रिफ्यूलिंग सिस्टम को भारी नुकसान 125 से ज्यादा US-इजराइल ड्रोन तबाह अन्य घटनाएं भी बढ़ा रहीं चिंता रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुवैत में एयर डिफेंस सिस्टम की गलती से अमेरिका के तीन F-15 Eagle विमान गिर गए, हालांकि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बच गए।वहीं, इराक में एक KC-135 Stratotanker विमान क्रैश हो गया, जिसमें 6 सैनिकों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने इसे तकनीकी कारण बताया है। अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य ताकत स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत कर दी है। ओकिनावा से मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट की तैनाती USS Tripoli को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाया गया अमेरिका का बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा कि अमेरिका इस संघर्ष में “निर्णायक बढ़त” बनाए हुए है और ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर हो चुका है। JOHARPOST.IN | लगातार अपडेट के लिए जुड़े रहें Post navigation मिडिल ईस्ट जंग तेज, तेल रिकॉर्ड महंगा; ईरान-अमेरिका बयानबाजी से बढ़ा तनाव अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा एयर स्ट्राइक, सैटेलाइट और मिसाइल प्रोग्राम को भारी नुकसान