रायपुर। राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर शहर के तीन प्रमुख बार—रास्ता, ग्रैंड इंपीरिया और क्लब मिथ्या—के लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर द्वारा 24 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ये तीनों बार निर्धारित समय सीमा के बाद, यानी रात 12 बजे के बाद भी खुले पाए गए। यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद आबकारी विभाग ने भी अलग से जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच के आधार पर संबंधित बार संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया और सस्पेंशन की कार्रवाई की गई। उपयुक्त आबकारी राजेश शर्मा ने बताया कि नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया गया है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Post navigation JOHARPOST.IN ब्रेकिंग अपडेट | अफीम की खेती को लेकर SSP शशि मोहन सिंह ने कही ये बात… अभनपुर मॉब लिंचिंग केस: हाईकोर्ट सख्त, एसपी-आईजी-डीजीपी से मांगा जवाब, टोनही प्रताड़ना एक्ट में कार्रवाई के निर्देश