चंद्रहासिनी मंदिर से लौट रहे थे यात्री, ड्राइवर ने थाना प्रभारी से की गाली-गलौज

रायपुर: जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवाहक ट्रेलर में सवारियां ढो रहे वाहन को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री रायगढ़ स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन कर बेमेतरा लौट रहे थे।

ट्रेलर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे, जिन्हें नियमों के विरुद्ध मालवाहक वाहन में बैठाकर ले जाया जा रहा था। प्रदेश में मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही सामने आई है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रेलर ड्राइवर ने थाना प्रभारी से गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे मामला और गरमा गया। इसके बाद ड्राइवर समेत सवार लोग खरोरा थाने में ही हंगामा करने लगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी खरोरा और कवर्धा क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने के कारण कई भीषण सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *