देवपुरी एक्सप्रेसवे पर सड़क मार्किंग वाहन में विस्फोट, आग की लपटों और धुएं से दहशत रायपुर : में वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहनों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है। ताजा मामला रायपुर के माना थाना क्षेत्र के देवपुरी एक्सप्रेसवे रोड का है, जहां सड़क पर मार्किंग करने वाली एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद पूरा वाहन देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया। घटना के दौरान आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और काला धुआं दूर-दूर तक फैल गया। इस भयावह मंजर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से दूर भागते नजर आए, जबकि कुछ ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल की टीम की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों में उपयोग हो रहे ज्वलनशील पदार्थों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Post navigation ब्रेकिंग न्यूज़ | खरोरा में ट्रेलर में भरकर ले जा रहे थे सवारियां, पुलिस ने पकड़ा — थाने में हंगामा बस्तर में पहली बार गूंजेगा बाइकर्स का जुनून! ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का भव्य आयोजन 4 अप्रैल को