रायपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जमीन में दबा हुआ एक शव संदिग्ध हालत में मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि शव पूरी तरह दबा नहीं था—जमीन के बाहर एक हाथ और एक पैर दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ा गया है। शव को बाहर निकालने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, मृतक की पहचान हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा, निवासी शददानी दरबार के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

नितेश बत्रा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *