रामकृष्ण केयर अस्पताल हादसा: 3 मजदूरों की मौत मामले में एट्रोसिटी एक्ट जोड़ा, जांच तेज

रायपुर। रामकृष्ण केयर अस्पताल में सीवरेज टैंक में गिरकर तीन मजदूरों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस केस में एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं जोड़ दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा थाना पुलिस ने पहले ही ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ लापरवाही सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की थी। अब उसी FIR में एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार रात अस्पताल परिसर में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे और जमकर हंगामा भी हुआ था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *