मेकाहारा से कैदी गायब! हथकड़ी में ही फरार, सिस्टम पर उठे सवाल रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी हथकड़ी समेत पुलिस जवानों को चकमा देकर भाग निकला। इलाज के बहाने आया और मौका पाकर हुआ गायबफरार कैदी की पहचान साहेब कुमार ताती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहा था और पिछले तीन साल से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया था, लेकिन इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने का मौका तलाश लिया। थाना प्रभारी बोले – तलाश जारीमौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि फरार कैदी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। Post navigation अप्रैल से बड़ा बदलाव: अब खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, सिर्फ ऑनलाइन से ही होगा भुगतान 9वीं के छात्र ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, घर में पसरा मातम