काफिले को कवर करने की जल्दबाजी में बढ़ाई स्पीड, बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा जगदलपुर। बस्तर के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में बताया जा रहा है कि फॉलो गाड़ी काफिले से पीछे छूट गई थी और उसे कवर करने की जल्दबाजी में चालक ने स्पीड बढ़ा दी, इसी दौरान सामने जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी की तेज रफ्तार साफ नजर आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को कारण माना जा रहा है, लेकिन इस हादसे ने VIP मूवमेंट और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। JOHARPOST.IN Post navigation प्लास्टिक बोतल में शराब के फैसले पर बवाल | रायपुर में बोतल संघ का विरोध, सरकार से 6 महीने की मांग छत्तीसगढ़ में कमर्शियल LPG पर लिमिट तय, अब 20% तक ही मिलेगा गैस