नारायणपुर। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अबूझमाड़ क्षेत्र के सुदूर गांव बोटेर में मानवता और साहस की मिसाल देखने को मिली। एक गर्भवती महिला की अचानक हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही ITBP की 29वीं बटालियन और नारायणपुर पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्गम पहाड़ी इलाका, घना जंगल और कच्चे रास्तों की चुनौती के बीच जवानों ने महिला को कंधों पर उठाकर करीब 5 किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया। जवानों की तत्परता और समर्पण के चलते महिला को समय रहते ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। JOHARPOST.IN Post navigation प्यार, साजिश और कत्ल: जानिए क्यों रानीदहरा बना खौफ का मैदान कानून का खौफ खत्म? जुलूस से पार्टी तक हथियारों का खेल, देखें वीडियो