कवर्धा/कबीरधाम। रानीदहरा जलप्रपात के पास मिले अज्ञात महिला के शव मामले में कबीरधाम पुलिस ने तेज़ और पेशेवर कार्रवाई करते हुए महज 5 दिनों में पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या में शामिल कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 2 दिन में हुई मृतिका की पहचान 20 मार्च 2026 को रानीदहरा जलप्रपात के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पहचान अज्ञात होने से मामला चुनौतीपूर्ण था।कबीरधाम पुलिस ने मात्र 2 दिनों के भीतर मृतिका की पहचान सुखमती बैगा, निवासी मुंगेली के रूप में कर ली। 5 दिन में मुख्य आरोपी पुणे से गिरफ्तार जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और फील्ड जांच के आधार पर देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल पर शक गहराया।सूचना मिली कि आरोपी पुणे में छिपा है, जिसके बाद टीम रवाना की गई और उसे गिरफ्तार कर कबीरधाम लाया गया। प्रेम संबंध बना हत्या की वजह पूछताछ में सामने आया कि मृतिका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था।समाज में बदनामी के डर से आरोपी ने अपने पिता और एक साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। ऐसे दिया वारदात को अंजाम 16 मार्च की शाम 6-7 बजे के बीच घटना रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला हत्या के बाद शव को झरने में फेंका साक्ष्य छिपाने की कोशिश डमी पुतले से सीन रिक्रिएट पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटनास्थल पर डमी पुतले के जरिए पूरा सीन रिक्रिएट किया, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए। तीनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है: देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल (26 वर्ष) केषव प्रसाद जायसवाल मनोज पटेल (32 वर्ष) सभी आरोपी मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस की अपील कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। Post navigation ब्रेकिंग न्यूज़ : टिकरापारा मर्डर केस: पैसों के विवाद ने छीनी जिंदगी, आरोपी गिरफ्तार जंगल में दर्द से तड़प रही थी गर्भवती, फिर जो जवानों ने किया… जानकर आंखें भर आएंगी, देखें वीडियो