बालोद। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले लूटपाट करने की कोशिश कर रहे थे और पैसे नहीं देने पर युवक पर हमला कर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ये भी पढ़े : कानून का खौफ खत्म? जुलूस से पार्टी तक हथियारों का खेल, देखें वीडियो हमले में घायल युवक जयप्रकाश को पीठ, सिर, गले और पेट में करीब 7-8 जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। Post navigation Kanker Naxal Surrender: सरेंडर के बाद माओवादियों की बड़ी अपील, चंदर-रूपी को बुलाया वापस सुकमा मुठभेड़: गट्टापाड़ में सुरक्षा बलों से भिड़े नक्सली, एक ढेर होने की खबर, सर्च ऑपरेशन तेज