कांकेर। जिला से एक अहम खबर सामने आई है, जहां एक दिन पहले आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का असर अब साफ दिखने लगा है। सरेंडर के बाद माओवादियों ने अपने साथियों को गोंडी भाषा में पत्र लिखकर हथियार छोड़ने और मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है। पत्र में खासतौर पर अपने लीडर चंदर और रूपी से भी वापसी की गुहार लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अपने संदेश में कहा है कि जंगल की जिंदगी छोड़कर परिवार के साथ सामान्य जीवन जीना ही बेहतर रास्ता है। उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास की ओर कदम बढ़ाने की बात कही है।

गौरतलब है कि इससे पहले परतापुर इलाके में तीन नक्सलियों ने प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण किया था। पापा राव के सरेंडर के बाद से ही कांकेर और बस्तर में लगातार माओवादी अपने साथियों से हथियार छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति की उम्मीद और मजबूत होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *