“राजनीति बंद करो…” CM साय का कांग्रेस पर सीधा हमला रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने नक्सलवाद के मुद्दे पर हो रही राजनीति को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सियासत करना उचित नहीं है। कांग्रेस को सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, न कि जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहिए। सीएम साय ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं के प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों तक नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा बना रहा, लेकिन अब छत्तीसगढ़ और देश इस समस्या से काफी हद तक मुक्त हो चुका है। बता दें कि मुख्यमंत्री साय आज Raigarh के लिए रवाना हुए हैं, जहां वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। Post navigation BreakingNews | रायपुर में खौफनाक वारदात: कुल्हाड़ी से दो हत्याएं, आरोपी गिरफ्तार मौत का सफर: बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का देकर खत्म कर दी जिंदगी