सनसनीखेज डबल मर्डर: शक ने छीनी मां-बेटी की जिंदगी

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति को अपनी बेटी मुस्कान के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले बेटी मुस्कान पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जब पत्नी लता उसे बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपी ने उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद सेमरिया गांव में दहशत और मातम का माहौल है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *