शादी में आई थी किशोरी, चुपके से बॉयफ्रेंड संग निकली, वेनगंगा एक्सप्रेस में सफर के दौरान हुआ विवाद बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिली नाबालिग लड़की की लाश का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान खैरागढ़ निवासी 14 वर्षीय देविका वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की हत्या उसके ही बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का देकर की। प्रेम संबंध बना वजहजांच में सामने आया कि देविका का डोंगरगढ़ निवासी मोहन वर्मा के साथ प्रेम संबंध था। 28 मार्च को वह अपने मामा की शादी में खैरागढ़ आई थी। इसी दौरान वह बिना परिजनों को बताए मोहन और उसके दो साथियों—हरीश वर्मा और एक नाबालिग—के साथ घर से निकल गई। ट्रेन में हुआ विवाद, फिर हत्याडोंगरगढ़ पहुंचने के बाद चारों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। सफर के दौरान किसी बात को लेकर देविका और मोहन के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच गुस्से में मोहन ने देविका को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लापता रिपोर्ट से खुला मामला28 मार्च की रात से बेटी के गायब होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं 30 मार्च को मस्तूरी पुलिस को ग्राम किसान-परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव मिला। सोशल मीडिया से हुई पहचानपहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखकर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए। 31 मार्च को खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची, जहां शव की पहचान देविका के रूप में हुई। तीनों आरोपी गिरफ्तारमामले की जांच तेज करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर मोहन वर्मा, हरीश वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। Post navigation “भ्रम मत फैलाओ…” CM साय ने कांग्रेस को लगाई फटकार ‘डबल रिटर्न’ के जाल में फंसा युवक, लाखों लेकर फरार हुए ठग