रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने चार जिलों में प्रभारी एसपी की नियुक्ति की है। संबंधित जिलों के एसपी के इंडक्शन ट्रेनिंग पर जाने के कारण यह व्यवस्था की गई है। आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पंकज चंद्रा, वेदव्रत सिरमौर और विजय पांडेय को इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से 15 मई तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित होगा। इन अधिकारियों के ट्रेनिंग पर रहने के दौरान रायपुर ग्रामीण में मनीषा ठाकुर रावटे, जांजगीर-चांपा में विमल कुमार बैस, कोंडागांव में त्रिलोक बंसल और गरियाबंद में नीरज चंद्राकर को प्रभारी एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। डीजीपी कार्यालय के अनुसार, मूल अधिकारियों के वापस लौटने तक ये प्रभारी एसपी अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इंडक्शन ट्रेनिंग को आईपीएस अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें आधुनिक पुलिसिंग और प्रशासन से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। Post navigation सोशल मीडिया अंजाम: महिला ने 1 अप्रैल को नाबालिग के साथ..पढ़िए पूरी खबर रायपुर में हत्या का खुलासा: प्रेम संबंध के शक में युवक को जिंदा दफनाया, 5 गिरफ्तार