नई दिल्ली। मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,283 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल आया है। एक किलो चांदी 3,215 रुपए महंगी होकर 2.31 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जो शुक्रवार को 2.28 लाख रुपए थी। इस साल सोना ₹14,696 और चांदी ₹608 महंगी 2026 में अब तक सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.48 लाख रुपए हो गया है। यानी इस साल अब तक सोना 14,696 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.31 लाख रुपए हो गई है, यानी इसमें 608 रुपए की बढ़त हुई है। ऑलटाइम हाई के बाद गिरावट का दौर 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंची थी। इसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद कीमतों में गिरावट आई। बीते 38 दिनों में सोना 11,206 रुपए और चांदी 35,672 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। क्यों बढ़ते हैं अलग-अलग शहरों में दाम ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च बढ़ने से कीमतों पर असर पड़ता है दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) से मांग अधिक रहती है लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं ज्वेलर्स का पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य भी बिक्री कीमत को प्रभावित करता है विदेश से ज्वेलरी मंगाना अब आसान नहीं सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कर दिया है। अब विदेश से गहने मंगाने के लिए विशेष लाइसेंस या अनुमति लेना जरूरी होगा। यह फैसला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के दुरुपयोग को रोकने के लिए लिया गया है, जिससे सप्लाई प्रभावित होने के कारण कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना खरीदते समय ध्यान रखें हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें खरीद से पहले वजन और दिन का रेट अलग-अलग स्रोत से जरूर जांचें असली चांदी पहचानने के तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ तेजी से पिघलती है स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती क्लॉथ टेस्ट: रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली है Post navigation रायपुर में जयशंकर का संदेश: सिर्फ डिग्री नहीं, दुनिया की समझ भी जरूरी मिडिल ईस्ट में तनाव, भारत में महंगाई का खतरा—क्या आने वाले हैं बुरे दिन?… पढ़िए पूरी खबर