रायपुर। राजधानी में एक महिला आरक्षक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है।

घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि क्वार्टर में एक महिला फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मौत के पीछे के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *