खेत में दफन मिली टेंट संचालक की लाश, 2 दिन से था लापता कोंडागांव। शहर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में मिट्टी के मलबे में दबी एक लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है, जो पेशे से टेंट संचालक थे और इलाके में अच्छी पहचान रखते थे। 2 दिन से लापता था सुरेश परिजनों के मुताबिक, सुरेश शनिवार को घर से गाड़ी लेकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। खेत में मिला शव, मलबे में दबाया गया था सोमवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में मिट्टी के ढेर में शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को मिट्टी में दबाने की कोशिश की गई थी। घर के पास मिली गाड़ी, पर्स पर खून के निशान जांच के दौरान पुलिस को मृतक की गाड़ी घर के पास खड़ी मिली। वहीं कुछ दूरी पर उनका पर्स भी बरामद हुआ, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। इससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस, संदिग्ध हिरासत में पुलिस ने घटनास्थल और मृतक के घर से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। Post navigation सेजबहार मामला : CCTV से खुला राज: देर रात लूटकांड के पीछे निकले 5 आरोपी “सरकारी योजना बनी ठगी का हथियार, एक कॉल में लूट गई रकम!”