“फोन आया ‘डॉक्टर’ का… और महिलाओं के खाते हो गए खाली!”

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकारी योजना के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को सिम्स अस्पताल का डॉक्टर बताकर “मातृत्व वंदना योजना” की राशि दिलाने का झांसा दिया और महिलाओं के बैंक खातों से कुल 88 हजार 400 रुपए ऑनलाइन पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


योजना का झांसा देकर फंसाया जाल में

जानकारी के अनुसार, ग्राम भेड़ीमुड़ा की चंचल कश्यप, ममता कश्यप और आकांक्षा कश्यप स्वास्थ्य मितानीन के रूप में कार्यरत हैं। 9 अप्रैल को उमादेवी कश्यप के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जिला अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए वार्ड और हितग्राहियों की सटीक जानकारी दी, जिससे महिलाओं को उस पर भरोसा हो गया।


कॉन्फ्रेंस कॉल में जोड़कर लिया भरोसा

ठग ने कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए अन्य महिलाओं से भी बात की और पूछा कि क्या उन्हें मातृत्व वंदना योजना के 6 हजार रुपए मिले हैं। जब महिलाओं ने पैसा न मिलने की बात कही, तो ठग ने उनके खातों में पहले पैसे जमा करवाने का झांसा दिया।

महिलाओं ने अपने-अपने खातों में रकम डाली, जिसके तुरंत बाद 5700 रुपए ऑनलाइन कट गए


PAN कार्ड लिंक के नाम पर ठगी

ममता कश्यप के मामले में आरोपी ने डिलीवरी की जानकारी देकर कहा कि खाते में PAN कार्ड लिंक नहीं है। बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर लेकर खाते से 2781 रुपए निकाल लिए गए।


सबसे बड़ी ठगी: 80 हजार पार

आकांक्षा कश्यप को कॉल कर ठग ने कहा कि डिलीवरी का पैसा आ गया है। खाते की जानकारी लेते ही कुछ ही समय में 8 ट्रांजैक्शन में कुल 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।


गांव में मचा हड़कंप

एक ही गांव की कई महिलाओं के साथ हुई इस ठगी से पूरे इलाके में डर और हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *