सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है। हादसे में 36 मजदूर झुलस गए, जिनमें से 16 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के करीब 30 घंटे बाद सामने आई शुरुआती जांच रिपोर्ट में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी जानलेवा जांच रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त बॉयलर का लोड तेजी से बढ़ाया गया था। 350 मेगावाट से बढ़ाकर करीब 590 मेगावाट किया गया यह बढ़ोतरी महज 1 घंटे के भीतर की गई सिस्टम को स्थिर होने का समय नहीं मिला रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि उत्पादन दोगुना करने की जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे बॉयलर में अचानक दबाव बढ़ा और विस्फोट हो गया। 2 सेकेंड में हुआ ब्लास्ट, संभलने का मौका नहीं 14 अप्रैल को दोपहर 2:33 बजे बॉयलर के अंदर प्रेशर तेजी से बढ़ा। यह वृद्धि सिर्फ 1 से 2 सेकेंड में हुई, जिससे कोई इमरजेंसी कंट्रोल सिस्टम काम नहीं कर पाया।तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया और आसपास की पाइपलाइन भी इसकी चपेट में आ गई। सिस्टम फेलियर ने बढ़ाया नुकसान जांच में कई तकनीकी खामियां सामने आईं: पीए फैन बार-बार खराब हो रहा था अनबर्न फ्यूल से दबाव बढ़ रहा था पाइपिंग सिस्टम फेल हो गया बैकअप सिस्टम समय पर एक्टिव नहीं हुआ इन गड़बड़ियों ने हादसे को और घातक बना दिया। कई राज्यों के मजदूरों की मौत मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ के हैं, जबकि अन्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई थी और कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पोस्टमॉर्टम में देरी, परिजन परेशान Raigarh Medical College Hospital में 7 शवों का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में 5 शवों का पीएम 5 शवों का पोस्टमॉर्टम आज होगा (परिजन नहीं पहुंच सके) घायलों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के अस्पतालों में जारी है। FIR की तैयारी, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश औद्योगिक सुरक्षा विभाग की जांच टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है।कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट के आधार पर अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुआवजे का ऐलान कंपनी: 35 लाख रुपए + नौकरी केंद्र (PMNRF): 2 लाख (मृतक), 50 हजार (घायल) राज्य सरकार: 5 लाख (मृतक), 50 हजार (घायल) वहीं Deepak Baij ने 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग की है। सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत श्रम मंत्री Lakhan Lal Dewangan ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Post navigation साय कैबिनेट का बड़ा धमाका: महिलाओं के नाम आधे दाम में जमीन! 50% छूट से मचा हड़कंप, जानिए बाकी 9 फैसलों में क्या-क्या बदला सट्टा सिंडिकेट : ‘3 STUMPS’ से फैलाया सट्टे का दीमक,दोस्त-रिश्तेदार बने एजेंट, सट्टे के धंधे में झोंक दी पूरी गैंग