अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। आरआई का मोबाइल नंबर मांगने को लेकर नेता ने पटवारी की लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर को भी नहीं छोड़ा। पूरी घटना कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में सरगुजा कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। मोबाइल नंबर को लेकर भड़का विवाद, जमकर मारपीट जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंठी में पदस्थ पटवारी प्रकाश मंडल बुधवार दोपहर अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी भाजपा एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुजूर (मोनू) वहां पहुंचा। उसने आरआई अनिता राजवाड़े के बारे में पूछताछ की। पटवारी ने बताया कि वे लंच पर गई हैं। इस पर आरोपी ने फोन लगाने को कहा। पटवारी ने जवाब दिया कि नंबर दीवार पर लिखा है, खुद मिला लें। बस इसी बात पर आरोपी भड़क गया और पटवारी पर हमला कर दिया। अंबिकापुर पिटाई कांड: CCTV में कैद दबंगई, कलेक्टर के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार#Ambikapur #Chhattisgarh #BJPLeader #PatwariAssault #CCTVVideo #BreakingNews #CrimeNews #Surguja #PoliceAction #ViralVideo pic.twitter.com/MkCg46eeBk— JOHARPOST.IN (@johar_post) April 23, 2026 बाहर तक खदेड़कर पीटा, ऑपरेटर भी नहीं बचा आरोपी ने पहले पटवारी को ऑफिस के अंदर पीटा। जब ऑपरेटर बीच-बचाव करने आया तो उसे भी लात-घूंसे मारे। पटवारी जान बचाने के लिए बाहर भागा तो आरोपी ने बाहर भी उसे लात और डंडे से मारा। किसी तरह वह कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर खुद को बचा सका। कलेक्टर के निर्देश पर FIR, आरोपी गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी संघ के पदाधिकारी दरिमा थाने पहुंचे। मामला सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत तक पहुंचा, जिन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी जितेंद्र कुजूर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पटवारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी पटवारी संघ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि आरोपी का जुलूस निकाला जाए और पटवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर दबंगई के वीडियो आरोपी जितेंद्र कुजूर जमीन खरीद-बिक्री का काम भी करता है और खुद को फिटनेस ट्रेनर बताता है। सोशल मीडिया पर उसने कई दबंगई वाले वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में वह पिस्टल और बंदूक के साथ नजर आ रहा है। इसके अलावा उसने भाजपा विधायक प्रबोध मिंज, सांसद चिंतामणि महाराज और महापौर मंजूषा भगत के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। Post navigation रायपुर में 50 करोड़ का ‘जीव’ सौदा! जिंदा पैंगोलिन के साथ तस्कर गिरफ्तार बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को राहत, सरेंडर टला… क्या पलटेगा पूरा केस? … X पोस्ट में क्या बोले?