रायपुर में 50 करोड़ का सौदा करने पहुंचे तस्कर गिरफ्तार: रायपुर। राजधानी रायपुर में वन्य जीव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने जिंदा पैंगोलिन (Pangolin) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस दुर्लभ जीव का 50 करोड़ रुपए में सौदा करने रायपुर पहुंचे थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने ग्राहक बनकर भाटागांव इलाके में तस्करों से संपर्क किया और सौदा फाइनल करने के दौरान दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि पैंगोलिन को पखांजूर से रायपुर लाया गया था। इनमें से एक आरोपी बालाघाट और दूसरा पखांजूर का रहने वाला है। वन विभाग अब इस नेटवर्क के पीछे मौजूद बड़े तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। Post navigation पत्नी पर शक… फिर जो किया, जानकर सन्न रह जाएंगे! 65 साल के पति की खौफनाक हरकत अंबिकापुर पिटाई कांड: CCTV में कैद दबंगई, कलेक्टर के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार